November 21, 2026

Join With Us


आधी रात किचन की खिड़की के पास दिखा विशाल अजगर : पढ़े पूरी रिपोर्ट




तेलंगाना | न्यूज़ डेस्क | तेलंगाना के करीमनगर जिले के सिरिसापल्ली गांव में आधी रात एक परिवार की नींद अजीब आवाजों से खुल गई | घरवालों को लगा कि किचन में बिल्ली घुस आई है | लेकिन जब देखने पहुंचे तो खिड़की के पास विशाल अजगर दिखाई दिया | रात का वक्त था | घर के सभी लोग सो रहे थे | तभी किचन से कुछ अजीब आवाजें आने लगीं | पहले लगा कि शायद कोई बिल्ली घर में घुस आई है | लेकिन जब आवाज बार-बार  सुनाई दी तो परिवार के लोग उठकर देखने पहुंचे | किचन की तरफ नजर गई तो सामने जो दिखा, उसे देखकर सबके होश उड़ गए | वहां एक विशाल अजगर मौजूद था | 

यह घटना तेलंगाना के करीमनगर जिले के हुजूराबाद मंडल के सिरिसापल्ली गांव की है | 21 नवंबर की शुरुआती रात में हुई इस घटना से परिवार के लोग बुरी तरह घबरा  घबरा गए | परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे | इसी दौरान किचन से कुछ असामान्य आवाजें सुनाई देने लगीं | शुरुआत में घरवालों ने सोचा कि कोई बिल्ली किचनकिचन में आ गई होगी | 

लेकिन आवाजें लगातार आती रहीं | इसके बाद परिवार के लोग उठे और आवाज की वजह जानने के लिए किचन की तरफ गए | वहां पहुंचते ही उनकी नजर किचन की खिड़की के पास मौजूद एक बड़े अजगर पर पड़ी | अचानक घर में इतने बड़े सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए | इसके बाद रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई | सूचना के बाद टीम के लोग मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया | इसका वीडियो भी सामने आया है | 

जिस जगह परिवार के लोग रोज खाना बनाते हैं, उसी किचन की खिड़की के पास विशाल अजगर दिखाई देने से सभी डर गए | जिस आवाज को वे बिल्ली की हलचल समझ रहे थे,उसके पीछे एक विशाल सांप था | फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अजगर घर के अंदर किस रास्ते से पहुंचा था | 

घर के आसपास सांप दिखे तो क्या करें

सांप या अजगर दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या भगाने की कोशिश बिल्कुल न करें | उससे दूरी बनाए रखें और बच्चों व पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें | स्थानीय वन विभाग  या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें | फिलहाल करीमनगर के सिरिसापल्ली गांव की यह घटना चर्चा में है | परिवार के लोग जिस आवाज को एक सामान्य बिल्ल की हलचल समझ रहे थे, वह दरअसल एक विशाल अजगर की मौजूदगी थी | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE