November 23, 2026

Join With Us


पूर्णिमा स्नान के लिये मोहारा नदी में आवश्यक व्यवस्था करने महापौर ने दिये निर्देश

मिट्टी का दीया जलाने व प्लास्टिक, डिस्पोजल के दीये नही जलाने श्रद्धालुओ से की अपील




राजनांदगांव | संजय कश्यप | महापौर मधुसूदन यादव ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी मेें प्रातः स्नान के लिये आवश्यक व्यवस्था करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किये। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओ से अपील करते हुये कहा कि मिट्टी का दीया जलाये, प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल के दीये न जलाए। महापौर यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास मेला का आयोजन किया जाता है, साथ ही इसी दिन प्रातः लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है। उन्होंने मोहारा नदी तथा मंदिरो के आस पास साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था,महिलाओ के लिए चेजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किये ताकि पूजा अर्चना में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

महापौर यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रातःकालीन नदी के पास पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है, उन्होंने श्रद्धालुओ से अपील करते हुये कहा कि नदी में सुरक्षित रहकर स्नान करे, मिट्टी का दीया जलावे तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल के दिये न जलाए, प्लास्टिक व डिस्पोजल दीये से गंदगी फैलती है तथा पर्यावरण के लिये भी नुकसानदायक है। उन्होंने दिनांक 23,24 व 25 नवम्बर को तीन दिवसीय आयोजित मेले में दोपहर में घुमकर मेले का आनंद लेने एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुप्त उठाने की अपील की है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE