November 24, 2026

Join With Us


कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष माह की होगी शुरुआत : पढ़े इस दौरान क्या करें और क्या न करें, महत्वपूर्ण नियम




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | मार्गशीर्ष मास श्रीहरि और भगवान कृष्ण की भक्ति के लिए बहुत विशेष माना जाता है। कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होती है जिसे अगहन मास भी कहते हैं। इसी माह में खरमास भी लगने जा रहा है। ऐसे में इस महीने कुछ महत्वपूर्ण नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानें मार्गशीर्ष महीना कब से कब तक और इसके जरूरी नियम।

कार्तिक मास के बाद मार्गशीर्ष मास का आरंभ होता है। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह को अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। यह माह भगवान विष्णु और प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए बहुत विशेष होता है। इस दौरान स्नान, दान, जप और गीता का पाठ करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। साथ ही, इस दौरान महत्वपूर्ण नियमों का भी ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि इसी बीच खरमास भी शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए और कुछ कार्यों को करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। 

मार्गशीर्ष मास 2026 कब से शुरू

पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर, बुधवार से मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत हो रही है। वहीं, 23 दिसंबर, बुधवार के दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इसका समापन होगा। ऐसी मान्यता है कि यह मास भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में इस दौरान श्रद्धाभाव के साथ श्रीकृष्ण की पूजा करने का अत्यधिक महत्व होता है। मार्गशीर्ष मास में कुछ महत्वपूर्ण नियमों का ध्यान भी अवश्य रखना चाहिए।

मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी न करें ये काम

तामसिक भोजन का सेवन - भूलकर भी मार्गशीर्ष मास में तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।

कटु वाणी का प्रयोग - कभी भी असहाय और अपने से बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही, इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें हैं और घर-परिवार में कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें।

खरमास का रखें ख्याल - इस साल 16 दिसंबर, बुधवार से सूर्य धनु राशि में रहेंगे और खरमास मकर संक्रांति 14 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे कार्य करना उचित नहीं माना जाता है। इसलिए 16 दिसंबर से मांगलिक और गृह प्रवेश जैसे कार्यों से बचें।

एकादशी व्रत के नियम - मार्गशीर्ष मास में पड़ने वाली एकादशी तिथियों पर नियमों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। यदि स्वास्थ्य ठीक न हो, तो कठिन उपवास न करें। इसके स्थान पर आप अपनी क्षमता के अनुसार पूजा कर सकते हैं।

मार्गशीर्ष मास में क्या करना चाहिए

सूर्य को दें अर्घ्य - ज्योतिष एक्सपर्ट पिनाकी मिश्रा बताते हैं कि मार्गशीर्ष मास में कुछ कार्य जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त हो सकता है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद तांबे के पात्र से सूर्य को जल अर्पित करें। इस दौरान 'ओम सूर्याय नमः' मंत्र का जप करें।

श्रीहरि और भगवान कृष्ण की पूजा - पूजा घर अच्छी तरह साफ करने के बाद भगवान को पीले पुष्प, तुलसी दल आदि अर्पित करें। इसके बाद, मंदिर में एक शुद्ध देसी घी का दीपक प्रज्वलित करें। साथ ही, 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।

भगवत गीता करें पाठ - गीता (10.35) में श्रीकृष्ण कहते हैं, 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्।' नियमित रूप से प्रतिदिन एक अध्याय या कुछ श्लोक का पाठ अवश्य करें।

दान करें - मार्गशीर्ष मास में दान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में इस दौरान आप जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या सर्दी के इस मौसम में कंबल का दान अपने सामर्थ्य अनुसार कर सकते हैं।

तुलसी पूजन और दीपदान - हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का बहुत खास महत्व होता है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय तुलसी की पूजा जरूर करें। साथ ही, शाम के समय तुलसी के पास एक घी का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE