राजनांदगांव | संजय कश्यप | विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज को अपनी शुभकामनाए दी है। उन्होेंने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व की बधाई देते हुये नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति व स्नेह की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि श्री गुरूनानक देव के रूप में धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम, सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत एंव संदेश आज भी मानव समाज के लिये उतने ही अधिक मार्गदर्शक है जितना की गुरूनानक जी के दौर के समय थे।
निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू, बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,वर्षा शरद सिन्हा, केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित वरिष्ठ सभापति खेमिन यादव, कनिष्ठ सभापाति संदीप बघेल, अपील समिति के सदस्यों श्रुती लोकेश जैन, संतोष कुमार साहू, मोहनी बाई एवं सेवक राम उइके,पार्षदों तथा नामांकित पार्षदो ने भी नागरिकों को प्रकाश पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए, गुरूनानक जी के संदेशो को आत्मसात कर इस पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।