November 24, 2026

Join With Us


मुख्यमंत्री साय, नगर निगम रिसाली : भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा को करोड़ों रूपए लागत की विकास कार्यों की देंगे सौगातें

विकास कार्यों की देंगे सौगातें 362 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन




दुर्ग | सोनम कौर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी। विभिन्न विभागों के अंतर्गत 40,212.70 लाख रूपए लागत से 362 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 11,858.75 लाख रुपए की लागत से 39 कार्यों का लोकार्पण तथा 28,353.95 लाख रुपए की लागत से 323 कार्यों का भूमिपूजन का शामिल है।

नगर पालिक निगम भिलाई में 1341.35 लाख रुपए की लागत से 23 विकास कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 5495.73 लाख रुपए की लागत से 182 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 6516.75 लाख रुपए की लागत से 11 कार्यों के लिए लोकार्पण एवं 4114.581 लाख रुपए की लागत से 97 कार्यों के लिए भूमिपूजन होगा। नगर पालिक निगम रिसाली में 3956.34 लाख रुपए की लागत से 2 कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 2955.20 लाख रुपए की लागत से 22 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद अहिवारा में 44.31 लाख रुपए की लागत से 3 कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 2156.41 लाख रुपए की लागत से 7 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 12,170.03 लाख रुपए की लागत से 6 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 469.19 लाख की लागत से 6 कार्य, छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 674.17 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अंतर्गत 247.23 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अन्य संबंधित विकास मद के अंतर्गत 71.41 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य  भूमिपूजन किया जाएगा।

इन विकास कार्यों से जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, भवन, आवास, जल संबंधी सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार होगा। विकास कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया तैयारी का जायजा

संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिये। इस दौरान मंच, सामग्री वितरण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, वाहन पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE