November 28, 2026

Join With Us


विधायक ललित ने साढ़े तीन करोड़ के कार्यों का किया आरंभ कराया : वार्डों के नागरिकों से की मुलाकात




रिसाली | न्यूज़ डेस्क | दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शुक्रवार की शाम 3 करोड़ 45 लाख 35 हजार से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ कराया। उन्होंने नागरिकों को बधाई देते हुए नारियल तोड़ा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मौजूद थे। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री जी ने नगर पालिक निगम क्षेत्र में रहने वालों को बड़ी सौगात दी है। अब 134 करोड़ की लागत से जल शोधन संयंत्र की स्थापना की जाएगी। साथ ही 2 करोड़ से शहर को रोशन किया जाएगा।

यही नहीं जोरातराई व नेवई मुक्तिधाम का जीर्णोद्धर भी होगा। विधायक ने कहा कि आज वे वार्ड क्र. 1 तालपुरी, वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर, वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण, वार्ड 5 एचएससीएल कालोनी और वार्ड 6 रूआबांधा सेक्टर में 3 करोड़ से भी अधिक के कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस राशि से वार्ड 1 की बहुत प्रतिक्षित एवं आवश्यक कार्य एसटीपी का भी शामिल है। इसके अलावा अलग-अलग वार्डों में पेवर ब्लाक, विद्युतीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण, बेडमींटन कोर्ट, चबूतरा निर्माण एवं डोम शेड के कार्य शामिल है। कार्यक्रम में पार्षद सविता ढवस, सारिका साहू, माया यादव, शीला नारखेड़े समेत मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू उपस्थित थे।






Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE