November 28, 2026

Join With Us


घर पर बनाए वेज मराठा कोफ्ता : पढ़े लाजवाब कुरकुरे कोफ्ते की विधि




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | क्या आपने कभी वेज मराठा खाया है | कुरकुरे कोफ्तों और मसालों व काजू की गाढ़ी, मखमली ग्रेवी से सजी यह डिश स्वाद के मामले में किसी शाही दावत से कम नहीं लगती। अक्सर लोग बाहर रेस्टोरेंट में तो इसका मजा लेते हैं, लेकिन घर पर बनाने में यह सोचकर हिचकिचाते हैं कि कोफ्ते टूट न जाएं या ग्रेवी में वह स्वाद न आए।

सब्जियों, आलू और पनीर से कोफ्ते का मिश्रण बनाना

सबसे पहले बारीक कटी या घिसी हुई सब्जियां लें और उनमें उबले व घिसे हुए आलू तथा पनीर मिलाएं। अच्छी बाइंडिंग और कुरकुरेपन के लिए इसमें बेसन, कॉर्नस्टार्च और कटा हुआ हरा धनिया डालें। स्वाद और रंग के लिए हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं तथा सभी चीजों को अच्छी तरह गूंथकर मुलायम मिश्रण तैयार कर लें।

कोफ्तों को आकार दें और सुनहरा व कुरकुरा तलें

तैयार मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर हाथों से दबाते हुए अंडाकार या लंबा आकार दें। इसके बाद गरम तेल में इन कोफ्तों को डालें और पलट-पलटकर सुनहरा भूरा व कुरकुरा होने तक तल लें। तलने के बाद इन्हें बाहर निकालें, जिससे बाहर से बढ़िया क्रंच और अंदर से नरम व रंगीन भरावन तैयार हो जाता है | 

खड़े मसालों और काजू के साथ ग्रेवी का बेस भूनें

एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें जीरा, सौंफ, साबुत लाल मिर्च, काजू, सूखा नारियल, साबुत धनिया और खसखस डालकर हल्का भूनें। इसके बाद हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और प्याज डालकर चलाएं, फिर कटे हुए टमाटर मिलाएं। ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी डालकर पकाएं, फिर पूरी तरह ठंडा होने दें और पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें।

मक्खन और मसालों के साथ ग्रेवी पकाएं

दूसरे पैन में थोड़ा तेल और मक्खन गरम करें और उसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का चलाएं। अब तैयार की हुई प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए ग्रेवी को पकाएं। इससे ग्रेवी में चमक, मक्खन जैसा स्वाद और बेहतरीन रंग आता है।कसूरी मेथी से खुशबू और स्वाद बढ़ाएं

ग्रेवी पकने के दौरान कसूरी मेथी लें और हथेलियों के बीच मसलकर ऊपर से डाल दें। इसके बाद ग्रेवी को एक बार अच्छे से चलाएं ताकि कसूरी मेथी की खुशबू और स्वाद पूरे मसाले में अच्छी तरह घुल जाए। जो आपकी डिश को शाही फ्लेवर भी देती है।

कोफ्ते डालें और धनिया व पनीर से सजाकर परोसें

एक सर्विंग बाउल या प्लेट में गरमागरम तैयार ग्रेवी फैलाएं और उसके ऊपर तले हुए कुरकुरे कोफ्ते सजाएं। आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और घिसा हुआ पनीर डालकर गार्निश करें तथा गरमागरम वेज मराठा का लुत्फ उठाएं





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE